बेरमो: पिछड़ी बस्ती स्थित सार्वजनिक बसंती दुर्गा मंदिर में चैत नवरात्र को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
Bermo, Bokaro | Mar 28, 2024 पिछड़ी बस्ती स्थित सार्वजनिक बसंती दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया छात्र धारी मिश्रा की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्र को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। पूर्व कोषाध्यक्ष तपन मिश्रा ने ग्रामीणों के समक्ष पिछले वर्ष 2023 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही नई कमेटी का गठन किया गया।