बेरमो: फुसरो,सीसीएल ढोरी क्षेत्र कोयला उत्पादन में पहुंचा लक्ष्य के करीब
Bermo, Bokaro | Mar 25, 2024 चालू वित्तीय वर्ष मे 46 लाख टन कोयला उत्पादन हर हाल में पूरा होगा - जीएम सीसीएल ढोरी को वित्त वर्ष 2023 24 में मिले लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन को लेकर जीएम मनोज कुमार अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी सभी परियोजना में कर्मियों का हौसला अफजाई कर रहे हैं। साथ ही बेहतर काम करने वाले कामगारों को सम्मानित करने का भी काम कर रहे हैं।