बांसगांव में आमी नदी के धोबहा घाट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन से धनराशि जारी कर दी गई है। इस परियोजना पर 28 लाख 79 हजार रुपये खर्च होंगे, जिसका निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा। सदियों से यह घाट क्षेत्र के लोगों के लिए शवों के अंतिम संस्कार का प्रमुख स्थान रहा है।