कैंपियरगंज: पीपीगंज में होलसेल दवा दुकान की दीवार काटकर घुसे चोर, लाखों की दवाएं, दो लैपटॉप और डीवीआर चोरी कर फरार
गोरखपुर के पीपीगंज नगर पंचायत में स्थित कमल फार्मा नामक होलसेल दवा दुकान में चोरों ने पिछली दीवार ग्राइंडर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लाखों रुपये की दवाएं, दो लैपटॉप और सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक प्रवीण जायसवाल के लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस जांच में जुटी है।