सुपौल: सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 10 हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार, वाहन और नकदी बरामद
Supaul, Supaul | Apr 26, 2026 सुपौल जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के निर्देश पर किशनपुर, सुपौल, पिपरा और राघोपुर थाना क्षेत्रों में योजनाबद्ध छापेमारी कर कुल 10 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी जिले में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं।