भरथना: बकेवर पुलिस की मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर तिराह के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी महेवा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।ASP ग्रामीण सत्यचंद्र ने बताया कि इकनौर तिराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।