बरहट: मलयपुर पुलिस लाइन में एसपी शौर्य सुमन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया दी बधाई।
Barhat, Jamui | Aug 15, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस की मौके पर गुरुवार को जमुई एसपी शौर्य सुमन ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा जिलेवासियों को बधाई दी। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। वहीं एसपी के पुलिस लाइन पहुंचने से पहले पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।