बरहट: कटौना नदी घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को मलयपुर थाने की पुलिस व खनन विभाग ने किया जब्त
Barhat, Jamui | Aug 18, 2024 कटौना नदी घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को मलयपुर थाने की पुलिस खनन विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर जब्त किया है। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कटौना बालू नदी घाट से अवैध बालू तस्करो द्वारा तस्करी की जा रही है।