धामपुर: नहटौर के मुस्सेपुर पाली में गुलदार के हमले में दो वर्षीय बच्चे की मौत पर आर्थिक सहायता के लिए ₹5 लाख का चेक दिया गया
Dhampur, Bijnor | Aug 23, 2026 रविवार की सुबह 9 बजे नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में गुलदार के हमले में राजवीर सिंह के 2 वर्षीय पुत्र रोहित की मृत्यु हो गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों और परिजनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की दैवीय आपदा एवं वन्यजीव योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।