उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत की मुखिया ललिता टुडू से मारपीट तथा जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौज करने के मामले में राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में 5 नामजद एवं 3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 34/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।