दरभंगा: दरभंगा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 12 नशेड़ी गिरफ्तार
दरभंगा: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान बहेड़ा थाना, लहेरियासराय थाना, भालपट्टी थाना, कोतवाली थाना और केवटी थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई, जहां से कुल 12 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।