अररिया: अररिया में बाल श्रम उन्मूलन के सकारात्मक कदम के तहत दो विमुक्त बाल श्रमिकों को 3000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई
Araria, Araria | Apr 21, 2026 अररिया। बाल श्रम अधिनियम के तहत जिले में विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और मजबूत कदम उठाया है। सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक विमुक्त बाल श्रमिक को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।