बागीदौरा: छीछ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
छीछ-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित मॉडल स्कूल के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कल्पेश (20) पुत्र फूला एवं हरीश (19) पुत्र गरवर, दोनों निवासी हमीरपुरा, बाइक से बांसवाड़ा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छीछ की ओर से ब्लॉक से भरा एक डंपर आ रहा था। मॉडल स्कूल के समीप दोनों वाहन,