भगवानपुर: अकबरपुर कालसो में एक युवक की चाकू और कैंची से हत्या के प्रयास में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अकबरपुर कालसो गांव में गौरव नाम के एक युवक को बंधक बनाकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुंवर पाल नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।