दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में ससुराल में पत्नी को बुलाने आए व्यक्ति को ससुरालियों ने पीटा
सोमवार को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में ससुराल में पत्नी को बुलाने आए मां बेटे के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। जिसमें गुलड़िया कस्बे की रहने वाली सोमवती और उनका बेटा हरिओम घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी दातागंज भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल हरिओम ने बताया कि वह पत्नी की विदा कराने आया था।