मधुबनी सांसद डा अशोक कुमार यादव ने रविवार को कहा कि संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं है,यह आर्थिक अनुशासन,सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय न्याय की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।।बिहार और मिथिला जैसे क्षेत्रों के लिए यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इंफ्रास्ट्रक्चर,किसान आय,मानव संसाधन और कर-सरलीकरण को एक साथ आगे बढ़ाता है