बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवदिया झादा के पास दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, युवक हुआ घायल
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादिया झादा के पास दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर ली है।