बरेली: शेरगढ़ थाना क्षेत्र कस्बा शेरगढ़ के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई ठगी ,मामले की एसपी से शिकायत
शेरगढ़ थाना क्षेत्र की कस्बा शेरगढ़ के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है उनका आरोप है कि उन्हें लोन दिलाने के नाम पर 3:30 लाख रुपए की ठगी कर ली गई । जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।