बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के बडाथान में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सिरौली थाना क्षेत्र के बडाथान में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।