केवटी रनवे: केवटी मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन में खरीफ प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।
आयोजित खरीफ प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कृषि समन्वयकों ने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने व मृदा परीक्षण से संबंधित जानकारी दिया। वहीं प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी ने उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दिया। मौके पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शिवनाथ झा, राजा राम साह, अशोक झा, अनमोल कुमार यादव, राम कुमार साहु, राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।