केवटी रनवे: केवटी थाना का एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने किया निरीक्षण, थानाध्यक्ष को दिए कई निर्देश।
कमतौल एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया। वहीं थानाध्यक्ष रणजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कमतौल पुलिस इंस्पेक्टर उदय शंकर कुमार भी उपस्थित थे।