केवटी रनवे: हनुमाननगर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में मारपीट और दहेज उत्पीड़न मामले में 7 लोगों पर केस,
हनुमाननगर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी बैद्यनाथ सहनी की पुत्री सिम्पी कुमारी ने मोरो थाना में 7 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आवेदिका ने अपने पति मोरो थाना क्षेत्र के तीसीडीह निवासी दिलीप कुमार सहनी, ससुर राम प्रमोद सहनी, सास शीला देवी, भैंसुर दीपक सहनी, जेठानी संगीता देवी तथा ननद चंदा देवी व चांदनी कुमारी को नामजद आरोपी बनाया