हिंडोरिया के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं,कलेक्टर दमोह के निर्देश पर प्राचार्य द्वारा छात्रों की उपस्थित बढ़ाने हेतु अपने विद्यालय के स्टाफ के साथ नगर परिषद हिंडोरिया के मुहल्ले मुहल्ले जाकर मुनादी का कार्य किया जा रहा है,ताकि छात्र छात्राओं उपस्थिति अधिक हो।