कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में कक्षा 11 में पढ़ने वाले किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की चौखट पर लटका मिला शव
चकेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह ग्यारहवीं में पढ़ने वाले किशोर का शव उसके ही घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे की चौखट से फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का सुसाइड नहीं, मर्डर किया गया है। चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने मंगलवार 2 बजे बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताया है।