कानपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 महीने के बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को लगाई फांसी
कोतवाली थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। जहां अपने 14 महीने के बेटे की हत्या करने के बाद मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। डयूटी खत्म करके घर लौटी दादी और पति ने घर का गेट खुला देखा तो शंका हुई। दोनों जैसे ही अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनका कलेजा कांप गया। थाना प्रभारी ने रात10 बजे बताया कि,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।