कानपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में आधी रात में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
कोतवाली थाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म "रात अकेली है"की शूटिंग के लिए पहुंचे, जहां कोतवाली थाने में सोमवार मंगलवार मध्य रात 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग चलती रही। कोतवाली थाना और इसके आसपास 2 दिन और शूटिंग चल सकती है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग मंगलवार को कैंट स्थित मैथाडिस्ट पब्लिक स्कूल में होगी। लैंडमार्क होटल में अभिनेता रुके हुए है।