नौबतपुर: नौबतपुर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, SDPO दीपक कुमार ने दी जानकारी
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में 22 अप्रैल को एक महिला की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए। परिजनों के आवेदन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। इस संबंध में 23 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे SDPO दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गहन जांच जारी