हरदोई: टड़ियावां के टेनी गांव में दो पड़ोसियों में हुए विवाद में बाइकों में की गई तोड़फोड़, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Dec 9, 2024 थाना टड़ियावां के टेनी गांव में दो पड़ोसियों में हुए विवाद के बाद बाइकों में तोड़फोड़ की गई इस दौरान एक महिला घायल हो गयी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति शांतिपूर्ण बताई।जानकारी के अनुसार टड़ियावां के ग्राम टेनी में चकबंदी को लेकर पडोसियों सोमपाल उर्फ बब्लू आदि तथा द्वितीय पक्ष के रामराज आदि के बीच विवाद हो गया।