कुमारखंड: कुमारखंड में वर्षा होते ही ब्लॉक गेट के सामने स्टेट हाइवे 91 पर जल जमाव से राहगीरों को हो रही है
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे तक बारिश से जन जीवन पर प्रभाव देखा जा रहा है। वही प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाली एसएच 91 पर कुमारखंड ब्लॉक के मुख्य गेट, अस्पताल गेट के सामने सड़क के दोनों किनारे जल जमाव होने से झील जैसा नजारा देखा जा रहा