नोआमुंडी: दुर्गा पूजा को लेकर गुवा में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुवा में पुलिस प्रशासन ने पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार और किरीबुरू के एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।