बहराइच: धरना स्थल पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को धरना स्थल पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।