चम्पावत: गोरल चौड़ मैदान में आयोजित मिनी गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता में एबीसी ने उदयन को 2-0 से हराया
गोरलचौड़ मैदान में स्पोर्ट्स क्लब चंपावत के तत्वाधान में आयोजित मिनी गोरल कप प्रतियोगिता में पहला मैच उदयन और एबीसी अल्मा मेटर के बीच खेला गया। जिसमें एबीसी ने 2-0 से उदयन को हरा दिया । प्रतीक और यश ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में एंजेल्स और माउंट कार्मल के बीच मुकाबला हुआ।मैच में रेफरी भुवन जोशी, आशीष,नितिन, विनीत कॉलोनी, अमन, हृदयांश रहे ।