सहारनपुर: महोबा में दलित छात्रा के गैंगरेप और हत्या पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सहारनपुर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सहारनपुर में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने महोबा की दलित छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप और हत्या मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।