गुलाना: मोहम्मदखेड़ा में चलती लोकल ट्रेन से गिरा युवक, 108 एम्बुलेंस की समय पर मदद से बची जान
अकोदिया। रविवार सुबह करीब 9 बजे मोहम्मदखेड़ा के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरकर शुजालपुर फ्रीगंज निवासी मनोज पिता मांगीलाल 35 वर्ष घायल हो गए। मानसिक रूप से अस्वस्थ मनोज गेट पर बैठा था और गिरने से सिर में चोट आई। 108 एम्बुलेंस की ईएमटी रामसिंह मेवाड़ा और पायलट अशोक मालवीय ने प्राथमिक उपचार देकर शुजालपुर सीएचसी पहुंचाया। हालत खतरे से बाहर है।