सहारनपुर: जिला अस्पताल पहुंचे सांसद इमरान मसूद, मरीजों से जाना हाल; बोले- कार्डियोलॉजिस्ट की कमी दूर कराने के लिए करेंगे प्रयास
सहारनपुर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सांसद इमरान मसूद औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।