महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के किदवई नगर मुहाल निवासी दस्सू के 25 वर्षीय पुत्र डालचंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत ख़राब होने पर परिवारीजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।