मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला का पति बृहस्पतिवार की शाम अपने चचेरे भाई की शादी में चला गया था। पड़ोसी युवक रात में पीड़िता के घर पहुंचा। भोर में करीब 3 बजे पीड़िता को उसके पति की सड़क हादसे में मौत की बात कह कर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया था। और उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत एसपी से की गई है।