मंझनपुर: तेंदुआ गांव में खाना बनाते वक्त युवती को जहरीले सांप ने काटा, युवती का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में खाना बनाते समय एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि वह खाना बनाने के लिए जा रही थी तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। मौके से रहे परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।