मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का किया गया आयोजन, कई शिकायतों का हुआ निस्तारण
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, करारी, पिपरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने एसपी को समस्याएं सुनाई इस दौरान कई शिकायतों का एसपी ने निस्तारण कर दिया है। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।