शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मारौरा खालसा के एक युवक ने धोखाधड़ी और अवैध वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाते हुए आज बुधवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, एसपी से मुलाकात न होने पर उन्होंने अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी।