भगवानपुर: बसही में NTT कोर्स की परीक्षा शुरू, 35 परीक्षार्थी हुए शामिल।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बसही गांव स्थित ज्ञान निकेतन टीचर ट्रेनिंग सेंटर परिसर में संचालित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) कोर्स सत्र 2025-27 की परीक्षा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे शुरू हो गई। 50 सीटों के विरुद्ध 35 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर एवं समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।