मौदहा: मौदहा में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
ग्रामीण महिलाओं को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला साक्षरता केंद्रों की शिक्षिकाओं के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय पुनर्ताजगी (रिफ्रेशर) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण मौदहा स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित किया जा रहा है और 25 जून तक चलेगा। इसमें हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों के 19 महिला साक्षरता केंद्रों की श