मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की युवती ने पड़ोस के युवकों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी कविता श्रीवास्तव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाई को पड़ोस के युवक बुलाकर ले गये और उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस मामले एक्सीडेंट से मौत की बात कह रही हैं। लेकिन परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे है। वहीं मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।