लोहावट: आऊ क्षेत्र में श्रीलक्ष्मणनगर से श्रीकृष्णनगर जाने वाले सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ
आऊ क्षेत्र में श्रीलक्ष्मणनगर से श्रीकृष्णनगर जाने वाले सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। मूंगफली से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों से टकरा गया। इस दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिससे फलोदी-नागौर राजमार्ग पर मूंगफली की बोरियां बिखर गईं और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।