खगड़िया: शहर के सूर्य मंदिर चौक पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान शिक्षकों का सम्मान, विद्यालय प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
खगड़िया शहर के सूर्य मंदिर चौक स्थित एक विवाह भवन में शुक्रवार अपराह्न 3 बजे उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यालयों की दशा-दिशा सुधारने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधान शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षिकाओं के सम्मान में कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चयनित प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर स