दरभंगा: अंबेडकर जयंती पर छात्रावास के छात्रों का भव्य जुलूस, “जय भीम” के नारों से गूंजा मुगलपुरा मोहल्ला
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुगलपुरा मोहल्ला स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास के छात्रों द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने डीजे की धुन पर हरे रंग के गमछे धारण कर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “जय भीम” के नारों के साथ जुलूस की शुरुआत की।