जगाधरी: जिला जेल में एनडीपीएस के तहत बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत, बोर्ड के द्वारा कराया जाएगा मृतक का पोस्टमार्टम
जिला जेल अधिकारी विशाल छिब्बर ने बताया के 27 मार्च को उसको स्मैक के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इसकी जेल में ही आने के बाद तबीयत बिगड़ी पहले उसे जेल के अस्पताल में व उसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। बोर्ड के माध्यम से इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।