चौपारण: चौपारण में ग्रामीणों की अनोखी पहल, स्वयं संचालित हैंडलूम कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
चौपारण प्रखंड की पांडेयबारा पंचायत में ग्रामीणों द्वारा संचालित हैंडलूम कार्य का बीडीओ नितेश भास्कर ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कार्य की स्थिति और आवश्यकताओं की जानकारी ली। बीडीओ ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि सर्वे के बाद इस कार्य को आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।