झुंझुनू: विधानसभा उपचुनाव नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू, कहा- वंशवाद की राजनीति करेंगे खत्म
झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर गुरुवार को दोपहर 1.15 बजे रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू ने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस बार वंशवाद कि राजनीति खत्म करेंगे।