बांका: ओढ़नी डायवर्सन पर टोटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 7, 2026 बांका- अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित ओढ़नी डायवर्सन पर गुरुवार की शाम 6 बजे को एक बाइक सवार को टोटो ने टक्कर मार दी। जिसमें वह बाइक लेकर गिर गया और जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथिमक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सजौर निवासी दीपक कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था। ओढ़नी डायवर्सन के पास एक टोटो ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी।